मुलायम सिंह यादव की फिर अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को 24 घंटे के भीतर दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। रविवार को उनके पेट में फिर से तकलीफ हो गई। सुधार न होने पर देर शाम उन्हें शहर के मेदांता अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को फिर से लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शनिवार को ही डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया था, लेकिन रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई।

तीन दिन से अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह को शनिवार की सुबह ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। पेट में सूजन की शिकायत पर गुरुवार को उन्हें भर्ती कराया गया था। कोलोनोस्कोपी के बाद उन्हेंं आराम मिल गया था। शनिवार को छुट्टी मिलने के बाद वह घर चले गए थे, लेकिन रविवार शाम उनकी तबीयत फिर खराब होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेदांता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनकी सेहत में सुधार है।

बता दें कि तबीयत खराब होने पर बुधवार को राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव को भर्ती किया गया था। उनको पेट की तकलीफ व बुखार की शिकायत थी। मेदांता अस्पताल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट व बुखार संबंधी शिकायत के बाद बुधवार शाम चार बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

Back to top button