MSG-2 की सक्सेस पार्टी, राखी सावंत ने बाबा राम रहीम के साथ ली सेल्फी

msg-2-partyमुंबई (27 सितंबर):मुंबई में शनिवार रात बाबा से एक्टर बने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान ने एक पार्टी होस्ट की। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘एमएसजी : द मैसेंजर’ ने बीते गुरुवार तक 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। राम रहीम के निर्देशन और प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए राम रहीम ने यह पार्टी होस्ट की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, होटल मैरियट में हुई इस पार्टी में राम रहीम के अलावा, एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत, एक्टर एजाज खान, अर्पित रंका, म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण और कई अन्य एक्टर्स भी दिखाई दिए। इस दौरान राम रहीम ने जहां पूरी टीम के साथ केक काटा। वहीं, वे राखी सावंत के साथ सेल्फी लेते भी दिखाई दिए।

 
 
 
Back to top button