MP : मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव, लालजी टंडन के अंतिम संस्‍कार में हुए थे शामिल

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अ‍रविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्‍हें चिरायु मेडिकल अस्‍पताल में ए‍डमिट किया गया है। आपको बता दें कि अरविंद भदौरिया एमपी के राज्‍यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्‍कार में भी शामिल हुए थे।
अ‍रविंद भदौरियावहीं इसके साथ एक दिन पहले ही मंत्री ने कैबिनेट बैठक में भी भाग लिया था। जानकारी के मुताबिक, उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है।
बताते चलें कि मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल लालजी टंडन का 21 जुलाई 2020 को देहांत हो गया था। इसके बाद उनका अंतिम संस्‍कार लखनऊ में हुआ था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी लखनऊ में हुए इस अंतिम संस्कार में उपस्थित थे।

Back to top button