एमपी: मकान में घुसा तेंदुए का परिवार, एक साथ दिखे 4 तेंदुए

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में खमरिया क्षेत्र में तेंदुआ का कुनबा देखने को मिला है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में एक साथ चार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। तेंदुए का परिवार देखकर मकान में रह रहे लोग दहशत में आ गए। एक के बाद एक सड़क पार करके चार तेंदुए मकान के अंदर घुस गए। जिसका मकान था उस परिवार ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।

आपको बता दें कि काफी दिनों से खमरिया क्षेत्र में तेंदुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन हर बार इन तेंदुओं की संख्या कभी एक होती है तो कभी दो होती है लेकिन इस बार एक साथ चार केंदुए दिखाई दिए हैं। खमरिया क्षेत्र में एक साथ चार तेंदुओं के दिखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ सड़क पर आते हैं और फिर सड़क पार कर देते हैं। इसके बाद वह मकान के अंदर घुस जाते हैं। इस दौरान मकान के अंदर मौजूद लोग चुपचाप वीडियो बना लेते हैं। जिसमें कोई तेंदुआ बाउंड्री वॉल पर तो कोई पेड़ पर कोई गेट के पास तो कोई जमीन पर बैठा हुआ दिखाई दिया है।

Back to top button