MP चुनाव : गोंगपा के संभागीय महासचिव का सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा, जानिये क्यों

मध्य प्रदेश चुनाव 2023 : चुनाव से पहले जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गोंगपा के संभागीय महासचिव अशोक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इस्तीफा देकर कांग्रेस प्रत्याशी उमा धुर्वे को समर्थन देने की बात कही है।
शहडोल जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गोंगपा के संभागीय महासचिव अशोक उपाध्याय ने पार्टी के कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पार्टी की जैतपुर प्रत्याशी उमा धुर्वे का समर्थन किया है। जिससे जैतपुर विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व भाजपा को इसका सीधा नुकसान पहुंचेगा, इसके साथ ही कांग्रेस को यहां से बढ़त मिल सकती है।
पार्टी पर लगाया आरोप
बता दें कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय महासचिव अशोक उपाध्याय ने कहा कि अब पार्टी पहले जैसे नहीं रह गई है। पार्टी में कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं होती। पूरी पार्टी में केवल छल कपट से इस समय चल रहा है।





