राजस्थान: कैबिनेट फेरबदल आज 9 नए चेहरों में जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह भी लेंगे शपथ

  • नई दिल्ली/जयपुर. पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी कैबिनेट में तीसरा बड़ा फेरबदल करेंगे। राष्ट्रपति भवन में सुबह 10.30 बजे शपथ समारोह होगा। इसमें नौ नए चेहरे शामिल किए जा रहे हैं। इनमें दो आईएएस, एक आईपीएस और एक आईएफएस अफसर रह चुके हैं। पहली बार केरल को प्रतिनिधित्व मिलेगा। केरल कैडर के पूर्व आईएएस अल्फोंस को शामिल किया जा सकता है। यूपी, बिहार, मप्र, राजस्थान, कर्नाटक के चेहरे भी हैं। राजस्थान के जोधपुर से गजेंद्र सिंह का नाम है। फेरबदल से पहले 7 मंत्रियों ने इस्तीफे दिए हैं। एनडीए से हाल में जुड़े जेडीयू के अलावा शिवसेना और एआईएडीएमके से किसी को शामिल किए जाने की संभावना नहीं है। पटना में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू के कैबिनेट में शामिल होने को लेकर भाजपा से कोई बात नहीं चल रही। वृंदावन में संघ प्रमुख मोहन भागवत से बात कर लौटे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने फेरबदल को अंतिम रूप दिया है।
    Rajasthan: Cabinet reshuffle today, Jodhpur MP Gajendra Singh will take oath in 9 new faces

    जेडीयू को लोजपा से एक पद ज्यादा चाहिए

    भाजपा और जेडीयू के बीच गतिरोध की बात सामने आई है। उसे एक बर्थ मिल रही है लेकिन जेडीयू चाहता है कि उसे कम से कम दो पद मिलें। सीएम नीतीश कुमार मानते हैं कि बिहार में जेडीयू एनडीए का सबसे बड़ा साझीदार है, इसलिए पासवान की लोजपा और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी के केंद्र में एक मंत्री होने के मुकाबले उसका हक ज्यादा बनता है। भाजपा को डर है कि जेडीयू को दो पद देने के बाद शिवसेना और कुछ अन्य पार्टियां भी मोलभाव न शुरू कर दें। वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कैबिनेट फेरबदल की खबर हमें मीडिया से मिली है। न हमें कोई सूचना है और न हम पद के भूखे हैं।

    कई पद खाली हैं :

    मंत्रिमंडल में अभी प्रधानमंत्री सहित 73 मंत्री शामिल हैं। यह संख्या 81 तक हो सकती है। मंत्रिमंडल में कुछ पद खाली हैं, जबकि कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के पास दो-दो मंत्रालयों का भी काम है। अरुण जेटली वित्त और रक्षा मंत्रालय संभाल रहे हैं। वहीं, हर्षवर्धन, स्मृति ईरानी और नरेंद्र सिंह तोमर के पास भी अतिरिक्त कार्यभार है।

    बनी रहेंगी उमा, निर्मला

    उमा भारती ने इस्तीफे की पेशकश की है, लेकिन उनका विभाग बदला जा सकता है। निर्मला सीतारमण भी जगह बचाने में कामयाब हो सकती हैं। रेल मंत्री प्रभु को पर्यावरण मंत्रालय दे सकते हैं।

    मंत्रियों के चयन में 4 पी का पैरामीटर

    PASSION यानी काम करने में जुनून 
    PROFICIENCY यानी दक्षता 
    POLITICAL UNDERSTANDING यानी राजनीतिक समझ 
    PROFESSIONAL ACUMEN यानी पेशेवर कुशाग्र
Back to top button