MP मानसून अपडेट: कमजोर पड़ा मानसून; 12 जुलाई से तेज बारिश का अनुमान

भोपाल. प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चुका है। यह ब्रेक-मानसून कहलाता है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 2.68 सेमी कम बारिश हुई है। भोपाल में तो पिछले साल की अपेक्षा तीन गुना कम बारिश हुई है। पिछले साल 8 जुलाई को बारिश का अांकड़ा 29.43 सेमी था, जो इस बार महज 10.92 सेमी ही है।
MP मानसून अपडेट: कमजोर पड़ा मानसून; 12 जुलाई से तेज बारिश का अनुमान
 
वजह यह कि मानसून के लिए जरूरी मानी जाने वाली ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में पहुंच गई थी। यह धीरे-धीरे नीचे की ओर आ रही है। इसके नीचे आने के बाद ही प्रदेश में तेज बारिश के आसार बनेंगे। 12 जुलाई से प्रदेश में कई जगह तेज बारिश का अनुमान है। इस बीच दो-तीन दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम केंद्र के डायरेक्टर डॉ. अनुपम काश्यपि ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:15 बजे के बाद मौसम स्थानीय अस्थिरता की वजह से बदला है। मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच कमजोर पड़ गई है।
 
कारण
बारिश के लिए जरूरी ट्रफ लाइन पंजाब और उत्तराखंड से होकर अरब सागर में पहुंची गई थी। नीचे आते ही यह ग्वालियर से होते हुए दमोह, सागर से गुजरेगी और बारिश होगी।
 
पिछले साल सिर्फ आठ जुलाई को बरसा था 2.70 सेमी पानी
भोपाल में इस सीजन में अब तक सिर्फ 10.92 सेमी ही बारिश हुई है। पिछले साल 8 जुलाई तक 29.43 सेमी पानी बरस चुका था। राजधानी में 8 जुलाई को ही 2.70 सेमी बारिश हुई थी। प्रदेश में भी यही हाल है। यहां अब तक सामान्य से 2.68 सेमी कम बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक 16.61 सेमी ही बारिश हुई है। सामान्य तौर पर अब तक 19.29 सेमी बारिश हो जानी चाहिए।
 
क्या होती है ट्रफ लाइन
कम दबाव के क्षेत्र विस्तार को ट्रफ लाइन कहते हैं। इसके ऊपर अौर नीचे 180 डिग्री तक हवा की दिशा का बदलाव होता है। ऐसे में इसके निचले हिस्से में पानी बरसता है।
 
अभी कहां है
पश्चिमी हिस्सा ऊपर की ओर यानी पंजाब, उत्तराखंड और पूर्वी हिस्सा हिमालय की तराई होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रहा है।
 
 
 
Back to top button