कॉलेज लेक्चरर ने लड़कियों से की बदतमीजी, लाइन में लगाने के बहाने की हरकत

जयपुर.विद्याधर नगर के बियाणी कॉलेज में लेक्चरर द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। कुछ छात्राओं ने घर पर टीचर की हरकतों के बारे में बताया तो गुस्साए परिजन शुक्रवार सुबह कॉलेज पहुंच गए। जैसे कॉलेज के बाहर परिजन इकट्‌ठे होने लगे तो हरकत में आए कॉलेज प्रशासन ने परिजनों से समझाइश कर गलत हरकत करने वाले लेक्चरर पीसी जांगिड़ को सस्पेंड कर दिया।
कॉलेज लेक्चरर ने लड़कियों से की बदतमीजी, लाइन में लगाने के बहाने की हरकत

लड़कियों ने लेक्चरर पर लगाए ऐसे आरोप…

कॉलेज में हंगामे की सूचना पर विद्याधर नगर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। छात्राओं ने प्रो. पीसी जांगिड़ पर आरोप लगाया कि सुबह एसेंबली के दौरान लाइन में लगाने के बहाने उन्होंने गलत हरकत की है। उसके बाद छात्राओं ने फोन कर घरवालों को बताया तो कुछ देर बाद वे कॉलेज पहुंच गए।

इसे भी देखें:- रोहिंग्या मुसलमानों की हालत पर भावुक हुई ममता, कहा- मदद करे संयुक्त राष्ट्र

परिजनों ने कॉलेज प्रशासन से गलत हरकत करने वाले लेक्चरर को सस्पेंड कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। कॉलेज प्रशासन ने कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के प्रो. पीसी जांगिड़ को सस्पेंड कर दिया। अनुशसान कमेटी से जांच करवाकर आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया है। हंगामे की सूचना पर वहां गए थे। लेकिन परिजन कॉलेज प्रशासन के बीच वार्ता चल रही थी। वार्ता खत्म होने के बाद भी किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच करेंगे।
Back to top button