Moto के ये 2 स्मार्टफोन्स हो गए हैं काफी सस्ते, जानें नई कीमत !

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपकी रेंज 10 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक है तो फिर आपके लिए खुशखबरी है। Moto कंपनी के दो स्मार्टफोन्स की कीमत में काफी कटौती हुई है। इन दो स्मार्टफोन्स के नाम Moto X4 और Moto E5 Plus है।

कंपनी ने खुद दोनों स्मार्टफोन्स पर कटौती की घोषणा की है। Moto E5 Plus फोन पर कंपनी एक हजार रुपये की कमी की है। इस तरह से यह फोन 10,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर Moto X4 फोन की कीमत में भी कटौती हुई है। अब 4 जीबी रैम वाला फोन 13,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 6 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 15,999 हो गई है।
इसके अतिरिक्त पेटीएम मॉल पर तीन हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, बजाज फाइनेंस नो कोस्ट ईएमआई पर स्मार्टफोन दे रहा है। ये डिस्काउंट के साथ मोटो के फोन देशभर के मोटो आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे।

Back to top button