मां-बेटी की एक साथ हुई मौत, संस्कार अलग, मां का शव फरीदकोट ले गए मायके वाले

खरड़ (अमृतसर).स्वराज एन्क्लेव में मां-बेटी द्वारा खुदकुशी करने के मामले में सिविल अस्पताल खरड़ में पोस्टमार्टम के बाद शवों को ले जाने के लिए महिला के ससुराल और मायके परिवार में तनाव पैदा हो गया।
 मां-बेटी की एक साथ हुई मौत, संस्कार अलग, मां का शव फरीदकोट ले गए मायके वाले
एक तरफ जहां मृतका के मायके वाले दोनों शवों को ले जाना चाहते थे, वहीं महिला के पति ने भी दोनों शवों का संस्कार खरड़ में ही करने की जिद पकड़ ली। अस्पताल में देररात तक दोनों परिवारों में इसे लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा। लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: इस्तीफा देंगे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या…!

इसके बाद आपसी समझौते के बाद महिला परमजीत कौर का शव मायके परिवार वाले फरीदकोट ले गए, जबकि बेटी सुखमनदीप कौर का शव उसके पिता ने खरड़ में ही रखा। इस पर मां का अंतिम संस्कार फरीदकोट में और बेटी का अंतिम संस्कार खरड़ में किया गया। इस दौरान चर्चा रही कि मां-बेटी की मौत चाहे इकट्‌ठे हुई, लेकिन उसके बाद लोगों ने उन्हें जुदा कर दिया।
गौरतलब है कि मां परमजीत कौर ने पहले बेटी सुखमनदीप कौर को जहरीला इंजेक्शन दिया और उसके बाद खुद जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों की मौत इकट्‌ठे होने के बाद उनका अंतिम संस्कार अलग-अलग जगह हुआ। मां का अंतिम संस्कार जहां फरीदकोर्ट में मायके परिवार वालों ने किया, वहीं बेटी का अंतिम संस्कार खरड़ में उसके पिता की ओर से किया गया।
Back to top button