मां लक्ष्मी बेहद पसंद हैं लक्ष्मणा का पौधा, जान ले इसके लगाने के फायदे…

घर में पेड़-पौधे लगाना सबको पसंद होता है, इन्हें लगाना हर मायने में सही भी होता है. घर के गार्डन में पौधे होने से घर में स्वच्छ हवा के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी भी आती है. धर्मिक शास्त्रों में कुछ पौधों के बारे में उल्लेख मिलता है कि उन्हें घर में लगाने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती. सुख-समृद्धि बनी रहती है. हिंदू धर्म में भी ऐसे ही कई पौधों के बारे में जानकारी मिलती है, जिन्हें लगाना बेहद शुभ होता है.
आज हम ऐसे ही एक पौधे के बारे में बात करने जा रहे हैं. जो माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है. इस पौधे का नाम है लक्ष्मणा . इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है और उस घर में वास करती हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कैसा होता है लक्ष्मणा का पौधा, इस पौधे को कहां लगाना चाहिए, और इससे क्या होता है
किस तरह का होता है लक्ष्मणा का पौधा
जड़ी बूटी में इस्तेमाल किया जाने वाला लक्ष्मणा का पौधा बेल प्रजाति का होता है. इसकी पत्तियां पीपल या पान के पत्ते के समान होती हैं. मान्यता के अनुसार इस पौधे में धन को आकर्षित करने वाले गुण पाए जाते हैं. इसलिए ये जिस घर में भी लगा होता है वहां धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती.
लक्ष्मणा का पौधा लगाने के फायदे
घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और घर के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होती है. एक मान्यता के अनुसार इस पौधे से माता लक्ष्मी का संबंध है. अगर इसे घर में लगाया जाए तो घर में धन आगमन के योग बनते हैं. इतना ही नहीं, कहा जाता है जिस घर में यह पौधा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से खत्म हो जाती है. इस पौधे के घर में लगे होने से वास्तु दोष भी दूर होता है साथ ही वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है.
कहां लगाएं लक्ष्मणा का पौधा
घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाने के लिए सबसे उत्तम जगह घर में पूरब या पूर्व-उत्तर की दिशा मानी जाती है. मान्यता के अनुसार उत्तर दिशा को धन की कारक दिशा माना जाता है. उत्तर दिशा में लक्ष्मणा का पौधा लगाने से घर में धन आगमन के अनेक रास्ते खुलते हैं. इतना ही नहीं इस पौधे को घर में लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती.





