सुबह-सुबह इन चीजों को देखने से अच्छा गुजरता हैं दिन….

पुराणों में हमारे जीवन के हर पहलू से जुड़ी बातें बताई गई हैं जिन्हें जानकर आप अपना जीवन संवार सकते हैं। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार सुबह नींद से उठने के बाद का समय बेहद सकारात्मक होता हैं जिसमें किए गए कार्य जीवन में सफलता, खुशियां और आनंद लेकर आते हैं। पुराणों में सुबह से जुड़े कुछ संकेत भी बताए गए हैं जो शुभ रहते हैं और दर्शाते हैं कि आपका दिन अच्छा गुजरने वाला हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे

प्राचीन धर्मग्रंथों और हमारे ऋषि-मुनियों के अनुसार, हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। इसलिए सुबह-सुबह हाथों को देखना शुभ माना जाता है। यदि आप सुबह उठते ही दोनों हाथों के दर्शन करके उन्हें अपने चेहरे पर घुमाते हैं तो जीवन से नकारात्मकता दूर होकर जीवन में शुभता का संचार होता है।

सुबह आंखें खुलते ही अगर आपको शंख, मंदिर की घंटियों की आवाज अथवा मंत्रोच्चार सुनाई देते हैं तो यह शुभ होता है।

सुबह के समय यदि सफेद गाय आपके घर के द्वार पर आकर जोर-जोर से रंभाती है, तो माना जाता है कि आपके जीवन में निश्चित ही सुखों की वृद्धि होने वाली है।

आपको सुबह-सुबह यदि श्रीफल, शंख, मोर, हंस अथवा पुष्प दिखाई दे, तो समझिए आपका दिन बहुत ही शुभ बीतने वाला है।

सुबह के समय यदि आप घर से निकलते हैं और कोई भी सफाईकर्मी आपको झाड़ू लगाते या साफ-सफाई करते हुए दिखाई दे तो यह भी बहुत शुभ संकेत होता है।

यदि सुबह उठते ही गाय दिखाई दे या उसकी आवाज सुनाई दे, तो समझें कि दिन बेहद शुभ बीतने वाला है।

सुबह उठते ही अगर सबसे पहले आपको दूध, दही दिखाई देता है तो यह आने वाले समय में अच्छे भाग्य की ओर इशारा करता है।

सुबह-सुबह यदि आपके घर की छत से पक्षी या चिड़िया की चहचहाहट सुनाई दें तो समझिए आज के दिन कुछ अच्छा होने वाला है।

सुबह के समय अगर कोई सुहागन स्त्री श्रृंगार किए हुए और हाथ में पूजा थाल लेकर जाती हुई दिखाई दें तो यह संयोग बड़ा ही शुभ माना जाता है।

सुबह के समय सफेद पुष्प, अपने मित्र या हाथी को देखना या हथेली में खुजली होना भी शुभ माना जाता है।

Back to top button