मोहन यादव की कैबिनेट आज अयोध्या में करेगी रामलला के दर्शन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 मार्च सोमवार को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करेंगे। आपको बता दें कि मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने के बाद शाम को ही वापस भोपाल लौट आएंगे सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ वह अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रिमंडल के साथ विशेष विमान से रामलला के दर्शन करने रवाना होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को उज्जैन में कहा था कि अगर सरयू नदी के पास जमीन मिलेगी तो राज्य सरकार अयोध्या में विक्रमादित्य घाट का निर्माण कराएगी।

सीएम मोहन यादव ने कहा भगवान श्री राम का 22 जनवरी को गृह प्रवेश हुआ है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। फरवरी महीने में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और व्यस्तताओं के कारण हमने 4 मार्च को अयोध्या जाने का निर्णय लिया था हम सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद यहां से रवाना होंगे।

Back to top button