मोहन भागवत ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हिंदू अस्मिता का सवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हिंदू अस्मिता का सवाल है और यह अवश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर मुद्दे पर सौ प्रतिशत एक सहमति ना हो बावजूद इसके मंदिर का निर्माण अवश्य होकर रहेगा। 
इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि इस वक्त देश में धर्म को लेकर संकट है। क्योंकि वजीर और अमीर दोनों ही साधु संतों का सम्मान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा साधु और महात्मा दोनों ही का स्थान इन से ऊपर है और देश में ने सम्मान अवश्य मिलना चाहिए। योग गुरु बाबा रामदेव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पतंजलि योगपीठ फेस टू में आयोजित साधु स्वाध्याय संगम कार्यक्रम में अपने विचार रख रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस के धर्म जागरण विभाग ने कराया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम में भाग लेने आज सुबह ही हरिद्वार पहुंचे हैं। कार्यक्रम में देश के विभिन्न इलाकों से आए साधु संत और महात्मा बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।





