खुशखबरी: अब नई कार खरीदने पर मोदी सरकार देगी 2.5 लाख रूपये, बस करना होगा यह काम

अगर आपके पुरानी कार है और आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अब केंद्र की मोदी सरकार आपको कार खरीदने पर 2.5 लाख रुपए की मदद दे सकती है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें हैं जिन्हें पूरा करने के बाद ही आपको इस सुविधा का लाभ मिल सकता है।
इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगी छूट दरअसल मोदी सरकार ये छूट इलेक्ट्रिक कारों की खरीद पर दे रही है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार जल्द ही एक बड़ी योजना की घोषणा कर सकती है। पुरानी गाड़ियों को कबाड़ के हवाले करके नई इलेक्ट्रिक कार या दोपहिया वाहन खरीदने पर सरकार आपको सब्सिडी देने जा रही है।
दोपहिया वाहनों के लिए नीति बनाने पर तैयारी पेट्रोल या डीजल कार को स्क्रैप करके इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सरकार 2.5 लाख रुपये तक मदद देगी। वहीं 1.5 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक दोपहिया खरीदने वालों को 30 हजार रुपए तक सब्सिडी दी जाएगी। सरकार ने इसको लेकर एक ड्राफ्ट नीति तैयार की है।
अब बुजुर्ग, बीमार को बैंक खाता खुलवाने के लिए आधार की जरूरत नहीं
अप्रूव्ड स्क्रैपिंग सेंटर का सर्टिफिकेट जरूरी समाचार पोर्टल टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, यह सब्सिडी प्री-बीएस III वाहनों को कबाड़ में डालकर पर्सनल यूज के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर भी मदद मिलेगी। इसके लिए अप्रूव्ड स्क्रैपिंग सेंटर से सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा। यह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों के लिए 9,400 करोड़ रुपये के पैकेज का हिस्सा है।
देश के बड़े शहरों में चार्जिंग प्वाइंट लगाने की तैयारी भारी उद्योग विभाग की ओर से जारी प्रस्ताव के मुताबिक सभी मेट्रो शहरों में हर 9 वर्ग किलोमीटर इलाके में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना है। 10 लाख से अधिक आबादी और चिन्हित स्मार्ट शहरों के अलावा दिल्ली-जयपुर हाइवे, दिल्ली-चंडीगढ़, चेन्नै बेंगुलुरु और मुंबई-पुणे हाईवे पर हर 25 किलोमीटर पर चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।





