राजस्थान की ये लड़की शार्प शूटर से बनी मॉडल, अब शादी के बाद बॉलीवुड में आएगी नजर

अजमेर. शहर में रहने वाली पूजा चौहान ने थाईलैंड में आर्गनाइज हुए ब्लूम फेयर इंडिया 2017 के ब्रांड एंबेसडर का खिताब जीत लिया है। शहर के सोफिया कॉलेज में पढ़ाई की। उसके बाद मॉडलिंग-एक्टिंग करने अपने घर सेे निकल पड़ी। डांस करने के दौरान मोम भभकने से सिर के बाल जल जाने के बावजूद उसने हार नहीं मानी। वह बड़ी फिल्मों में काम करने का मकसद लेकर आगे बढ़ती रही। 
राजस्थान की ये लड़की शार्प शूटर से बनी मॉडल, अब शादी के बाद बॉलीवुड में आएगी नजर

जल्द बॉलीवुड में आएंगी नजर…

– रिटायर्ड पिता चंदर सिंह चौहान और कांता चौहान की बेटी पूजा के पति सचिन कुमार सिंह भी नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
– 5 भाई बहनों में 30 साल की पूजा चौथे नंबर पर है। उनके 21 महीने का बेटा भी है। उनसे बड़ी तीन बहनें सर्विस में हैं। जबकि, एक छोटा भाई है।
– पूजा ने मॉडलिंग के साथ राजस्थानी फिल्म में भी काम किया, लेकिन इंटरनेट के जरिए जब ब्लूम फेयर इंडिया 2017 की जानकारी मिली तो उसने मन में तय किया कि इसके जरिए वह बॉलीवुड में भी काम करेंगी।
– दिल्ली में आॅडिशन दिया, कामयाबी मिली तो धर्मपुर में सेमीफाइनल में भी जीता। थाईलैंड में होने वाले फाइनल के लिए मन में सवाल थे। वजह, मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़ हिमाचल समेत पूरे देश से चुनिंदा प्रतियोगी इसमें शिरकत करने वाले थे, लेकिन कॉन्फिडेंस टेलेंट के दम पर उन्होंने जीत हासिल की। राजस्थानी फिल्मों में काम कर चुकी पूजा भी जल्द ही हिंदी फिल्मों में नजर आएगी। 

इसे भी देखें:- आश्रम से मिले इस वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, हनीप्रीत के साथ ये सब काम करता था राम रहीम

बेस्ट शूटर आॅफ राजस्थान भी रहीं

– मिस राजस्थान 2006 का खिताब जीत चुकी पूजा ने चार महीने पहले ही दिल्ली में हुए मिसेज इंडिया 2017 में हिस्सा लेकर मिसेज स्पार्किंग दिया-2017 का ताज जीता था।
– इतना ही नहीं, मई में जयपुर में मिस इंडिया (राजस्थान) 2017 में उन्हें मिसेज इंडिया राजस्थान सेंसेशनल 2017 बेस्ट वॉक 2017 के अवॉर्ड से नवाजा गया।
– डांस में स्टेट और नेशनल लेवल पर प्राइज हासिल करने वाली पूजा को नई दिल्ली में इंटरनेशनल लेवल पर भी फर्स्ट प्राइज मिल चुका है।
– उन्होंने एनसीसी में अंडर अफसर रहते हुए नई दिल्ली के लाल किले पर रिपब्लिक डे की परेड में दिल्ली पुलिस के साथ क्राइम अगेस्ट वूमन की ट्रेनिंग ली और बेस्ट शूटर आॅफ राजस्थान भी रहीं।
Back to top button