मोबाइल की बैट्री निकाल कर रहा था चार्ज, हुआ धमाका और हुआ ये हाल…
सोनभद्र.यहां मोबाइल की बैट्री में ब्लास्ट होने से बच्चे के हाथ की अंगुली कटकर अलग हो गई। ब्लास्ट में बैटरी के टुकड़े बच्चे के शरीर में घुस गए। पिता ने बताया, तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और बेटा खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। बच्चे को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया, बैट्री के पार्टिकल बच्चे के शरीर में घुस गए थे, जिन्हें साफ करके निकाल लिया गया है।

डायरेक्ट चार्ज कर रहा था बैट्री
-मामला सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सैना गांव का है।
– अरविंद (12) चाइनीज मोबाइल से बैट्री निकाल कर डायरेक्ट बिजली का तार लगाकर चार्ज कर रहा था।
– अरविंद (12) चाइनीज मोबाइल से बैट्री निकाल कर डायरेक्ट बिजली का तार लगाकर चार्ज कर रहा था।
– हीट होते ही बैट्री ब्लॉस्ट हो गई और उसकी अंगुली उड़ गई। शरीर के कई हिस्सों पर छोटे-छोटे छेद बन गए।
– पिता राजेंद्र ने बताया, सुबह मोबाइल से बैट्री निकाल कर अरविंद खेल रहा था। बैट्री का चार्जिंग प्वाइंट ठीक से काम नहीं कर रहा था।
– अरविंद ने बिजली बोर्ड से तार सीधे लगाकर चार्जिंग प्वाइंट में लगा दिया और बैट्री को हाथ में पकड़ रखा था।
– तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और बेटा मेरा खून से लथपथ जमीन पर गिर गया।
– प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
– डाक्टरों के अनुसार, बैट्री के पॉर्टिकल बच्चे के बॉडी में धंस गए थे, साफ करके निकाला गया है।
इसे भी देखें:- अभी अभी: रक्षामंत्री बनते ही निर्मला सीतारमन ने उठाया सबसे बड़ा कदम, पाक समेत चीन के भी उड़े होश!
इस वजह से फटी बैट्री
– प्राइवेट इंस्टीट्यूट में रिसर्च एंड डेवलपमेंट हेड श्याम चौरसिया ने बताया, बोर्ड से निकलने वाला करंट एसी 220 वोल्ट होता है। जब हम चार्जर लगाकर मोबाइल चार्ज करते हैं तो 3.7 वोल्ट में करंट डीसी में कंवर्ट हो जाता है।
– बच्चे ने डॉयरेक्ट बैट्री के प्वाइंट में तार को कनेक्ट किया, जिससे 220 वोल्ट करंट पास होकर बैट्री तक पहुंचा और सेकेंड्स में फट गया।
– अंदर केमिकल पार्ट तेजी से बाहर आए होंगे, जो बॉडी में घुस गए।





