मिशेल ने बराक ओबामा को शादी की 25वीं सालगिरह पर कुछ इस अंदाज में किया WISH

25वीं सालगिरह पर मिशेल ओबामा ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को प्यारा सा संदेश देते हुए उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया है. इसके लिए उन्होंने चर्चित माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का सहारा लिया है.  मिशेल ने ट्वीट पर लिखा, ‘‘शादी की 25वीं सालगिरह मुबारक हो बराक ओबामा. एक चौथाई सदी गुजरने के बाद भी, आप मेरे सबसे अच्छे मित्र हैं. मेरे लिए आप सबसे अद्भुत व्यक्ति हैं. आई लव यू.’’Mitchell married Barack Obama

मिशेल के इस ट्वीट को लाखों की संख्या में लोगों ने पसंद और रीट्वीट किया है. इसमें उन्होंने बराक ओबामा को टैग करने के अलावा अपनी शादी की 25 साल पुरानी शादी की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें मिशेल और बराक दोंनो ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं. 

इसे भी पढ़े: सुषमा स्वराज की लताड़ से बौखलाए पाक विदेश मंत्री, पीएम मोदी को कहा आतंकवादी

अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा इस वर्ष अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं. दंपति की दो बेटियां मालिया और साशा ओबामा हैं. 

बराक ओबामा साल 2009 से 2017 तक दो कार्यकालों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति रहे. वह देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे. उन्हें वर्ष 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया.

Back to top button