Misbehavior. चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला आया सामने…

महाराष्ट्र के नागपुर में एक चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबित नागपुर के वाडी में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने चार वर्षीय बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म किया।

पुलिस इंस्पेक्टर आरएल पाठक के मुताबिक, आरोपित की पहचान भूषण दहत के रूप में की गई है। उसने बच्ची को कुछ अश्लील वीडियो दिखाए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button