नाबालिग भतीजी का रेप के बाद किया कत्ल, चाची और उसके प्रेमी को हुई उम्रकैद की सजा…

  • अमृतसर.13 साल की भतीजी जगमीत कौर का रेप और फिर कत्ल करवाने के आरोप में दोषी पाई गई महिला परमजीत कौर उसके प्रेमी गुरनाम सिंह को जज एसएस धालीवाल की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उम्रकैद की सजा दोषियों को मौत तक दी गई है। अब इन दोषियों को मौत तक जेल के अंदर ही रहना होगा। इतनी सख्त सजा सुनते ही दोषी जोर-जोर से अदालत में ही चीखने लग पड़े और रहम की भीख मांगने लगे। वहीं इस मामले में एक तीसरी आरोपी रीटा भगोड़ी है। रीटा दोषी परमजीत कौर की बेटी है। मृतक के पिता हरजीत सिंह ने अदालत में इस्तगासा दायर किया था। इस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए जांच करवाई और दोषियों को गिरफ्तार करवाया था।
    नाबालिग भतीजी का रेप के बाद किया कत्ल, चाची और उसके प्रेमी को हुई उम्रकैद की सजा...
    राजासांसी निवासी गुरमीत सिंह का घर बनाने का गुरनाम सिंह ने 2013 में ठेका लिया था। करीब दो महीने तक घर पर काम चलता रहा। इसी दौरान गुरनाम का गुरमीत सिंह की बेटी रीटा और पत्नी परमजीत कौर के साथ नाजायज संबंध बन गए। गुरमीत का बड़ा भाई हरजीत सिंह जोकि पड़ोस में ही रहता था, को जब उनके अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो उसने भाई गुरमीत के साथ बात की। गुरमीत और हरजीत ने परमजीत कौर को समझाने की कोशिश की। इस बात को लेकर परमजीत कौर अपने जेठ हरजीत सिंह के साथ रंजिश रखने लगी।
    20 जुलाई 2013 को हरजीत सिंह अपनी पत्नी बलजीत कौर के साथ खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान हरजीत की बेटी जगमीत घर में अकेले थी। इस दौरान पहले से योजना बनाकर बैठी परमजीत कौर ने जेठ की बेटी जगमीत को बातों के झांसे में लिया। परमजीत अपनी बेटी रीटा और भतीजी जगमीत को लेकर घर छोड़ कर भाग निकली। रास्ते में गुरनाम सिंह गाड़ी लेकर खड़ा था। तीनों उसी में बैठ गईं। हरजीत सिंह अपनी बेटी को ढूंढता रहा। मगर कुछ पता नहीं चला। तीन दिन बाद गांव के ही किसी व्यक्ति ने आकर हरजीत को बताया कि उसकी बेटी सड़क के किनारे जख्मी पड़ी है।
    वह तुरंत मौके पर गया और बेटी को अस्पताल दाखिल करवाया गया। मगर अस्पताल में जगमीत की मौत हो गई थी। मेडिकल रिपोर्ट दौरान जगमीत के साथ रेप की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ अगवा करने का केस दर्ज किया। मगर बाद में पुलिस भी इस केस को दबाने में लग गई थी। इस तहत मृतक के पिता हरजीत ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया और जांच दौरान पता चला था कि दोषी गुरनाम ने जगमीत के साथ रेप कर सड़क के किनारे फेंक दिया था।
Back to top button