शिक्षक से गलत सवाल पूछकर खुद ही फंस गए शिक्षा मंत्री

सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता जांचने पहुंचे उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे सोमवार को अपने ही सवाल पर घिर गए। देहरादून जिले के जीआईसी थानो में विज्ञान की कक्षा के दौरान मंत्री ने गणित और कैमिस्ट्री के लिए जो सवाल पूछा, तकनीकी रूप उसे सही नहीं माना जा रहा है।

Education Minister who got himself caught by asking the wrong questions with the teacher

उधर, कक्षा में सवाल के जवाब से असंतुष्ट मंत्री ने शिक्षिका को सख्त अंदाज में डांट भी लगा डाली। विद्यालयी शिक्षा मंत्री पांडे के सवाल जवाब और डांट का वीडियो वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है। शिक्षकों ने मंत्री के प्रश्न पर ही सवालों की बौछार कर दी है। शिक्षा मंत्री के शिक्षिका को डांटने के अंदाज पर भी शिक्षकों ने आपत्ति जताई है। मंत्री ने क्लास से जाते वक्त कहा था कि महिला हो, इसलिए छोड़ रहा हूं। वर्ना कड़ी कार्रवाई करता।

वास्तविक स्थिति

‘हिन्दुस्तान’ ने गणित और कैमिस्ट्री के शिक्षकों से इस बारे में पूछा तो उनका जवाब था कि प्लस-माइनस के सवाल सिर्फ गणित में होते हैं। कैमिस्ट्री में ऐसे सवाल नहीं होते। रासायनिक समीकरणों में अंकों का प्रयोग भर होता है। गणित में भी जब तक कोई अंक साथ नहीं होगा तब तक उत्तर देना मुमकिन नहीं होता। दूसरा, प्लस-माइनस के सवाल जोड़ व गुणा दोनों तरीकों से हल किए जाते हैं। मंत्री ने यह नहीं पूछा कि सवाल का हल जोड़कर निकालना है या गुणा करके।

सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक

शिक्षा मंत्री के औचक मुआयने के वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खुब चुटकियां ली जा रही हैं। ज्यादातर शिक्षकों ने सवाल पूछने के तरीके को गलत बताया है और शिक्षिका को डांटने के तरीके को भी।

मैंने भी साइंस पढ़ी है : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि ‘मैंने भी साइंस पढ़ी है। गणित में माइनस प्लस माइनस का योग प्लस होता है जबकि कैमिस्ट्री में योग माइनस हो जाता। यह मेरा दावा है और सवाल भी बिलकुल सही था। मेरा उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना है।’

सोशल मीडिया पर ये प्रतिक्रियाएं

1. उत्तराखंड के नाम एक महान उपलब्धि।  Arvindaa’s formula – + – = + इस सूत्र के लिये पहली बार गणित में भी दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार। -सुभाष जे.’

2. सवाल: अच्छा बताओ कि माइनस प्लस माइनस बराबर क्या? जवाब: डबल इंजन हुजूर..। -मुकेश प्रसाद’

3. किस कानून के तहत मंत्री साहब क्लास में बच्चों के सामने सवाल कर रहे थे, पहले इसकी जवाबदेही हो। फिर निरीक्षण कानूनों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई हो। -पी. पंडित’

4. आर्यभट्ट हाजिर हो.., तुम सही टाइम में निकल लिए गुरू, वर्ना दिक्कत हो जाती? -केसी खर्कवाल’

5. लगता है गणित के संदर्भ में मंत्री जी को खुद होमवर्क करने की जरूरत है। -बी असवाल’

6. मंत्री जी ऐसा सवाल पूछ रहे हैं जिसका जवाब देने को आर्यभट्ट, रामानुज, आइंस्टीन सरीखे भी कम पड़ जाएं। -एमपी बहुगुणा’

7. माना मंत्री जी ने गलत तरीके से सवाल पूछ लिया लेकिन उनकी मंशा गलत नहीं थी। -सतीश पैन्यूली

 https://youtu.be/iPL3h5jFlc0
Back to top button