Microsoft जल्द ही Windows 10 के अपडेट फीचर्स को किया जाएगा अपग्रेड

 टेक कंपनी Microsoft जल्द ही Windows 10 के अपडेट फीचर में बड़ा बदलाव करने वाली है। Microsoft ने इस बात की जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। इस बड़े बदलाव के साथ Windows 10 के कई फीचर्स अपग्रेड हो जाएंगे। Microsoft के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Windows 10 में यूजर कंट्रोल, क्वालिटी और ट्रांसपेरेंसी को अपग्रेड किया जाएगा। यूजर्स अपनी मर्जी से अपने Windows 10 को अपडेट कर सकेंगे।
Microsoft के कार्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट माइक फोर्टिन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, हम यह घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं कि Windows 10 का अपडेट फीचर अभी प्रोसेस में है जो इसे और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस नए अपडेट फीचर को यूजर्स Windows 10 में और बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकेंगे। हमने यह अपडेट फीचर यूजर्स के फीडबैक के आधार पर डिजाइन किया है।
आपको बता दें कि Windows 10 v1903 के साथ यूजर्स को अन्य Windows की तरह ही यह विकल्प देगा कि अपडेट कब इंस्टॉल किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स यह भी डिसाइड कर सकेंगे कि Windows का अपडेट 1 महीने बाद तक इंस्टॉल किया जा सके।
माइक फोर्टिन ने आगे बताया, हम अपने यूजर्स को डाटा बेस के आधार पर इस नए अपडेट के बारे में नोटिफाई करेंगे लेकिन यह पूरी तरह से यूजर्स पर निर्भर करेगा कि उनके पीसी या लैपटॉप में यह अपडेट कब इनिशिएट किया जाएगा। सभी यूजर्स इस अपडेट को 35 दिनों तक इसे शिड्यूल कर सकेंगे। यूजर्स अपनी सहूलियत के हिसाब से अपडेट को बीच में रोक भी सकेंगे। यह सुविधा यूजर्स को किसी भी छोटे या फिर बड़े अपडेट में मिलेगी।
Back to top button