मिशेल नहीं थी बराक ओबामा की पहली पसंद, किसी और के दीवाने थे ओबामा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की शादी को 25 साल पूरे हो गए हैं. दोनों की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट मानी जाती है, लेकिन ओबामा की बायोग्राफी में कुछ ऐसे खुलासे हुए जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी हो सकती है. जानें- कैसे हुआ था दोनों को एक-दूसरे से प्यार और ओबामा की जिंदगी से जुड़ी खास बातें.
बराक ओबामा और मिशेल रॉबिनसन (उस समय) की मुलाकात साल 1989 में लॉ फर्म में हुई थी जहां दोनों पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे. उस समय ओबामा की उम्र 28 साल और मिशेल की उम्र 25 साल थी.
इस समय ओबामा मिशेल को पसंद करने लगे थे. मिशेल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लगभग एक महीने के अंदर ही बराक ने मुझे डेट पर चलने को कहा तो मैंने साथ जाने से इंकार कर दिया.
पहले तो मिशेल ने इंकार किया लेकिन बाद में वो मान गईं. दोनों की डेट की शुरुआत आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो में लंच से हुई. बाद में दोनों ने साथ में फिल्म भी देखी.
इसे भी पढ़े: अंधाधुंध फायरिंग के बीच सड़क पर यूं पड़ा था कपल, सबके दिलों को छू गई यह तस्वीर
साल 1991 में दोनों ने सगाई कर ली जिसके बारे में मिशेल पहले से नहीं जानती थीं. दोनों की सगाई उस समय हुई जब बराक के एग्जाम पास करने का जश्न मनाया जा रहा था. मिशेल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उस समय हाथ में मिठाई की ट्रे लिए एक वेटर हमारे पास आया. उसमें एक अंगूठी भी थी जिसे देखकर मैं हैरान रह गई. मिशेल ने बताया कि ओबामा ने घुटनों पर बैठकर मुझे प्रपोज किया और मैंने हां कह दिया.





