Mi Super Sale में Xiaomi के इस स्मार्टफ़ोन पर Rs 2,000 तक डिस्काउंट मिल रहा है, जल्दी करें
Xiaomi ने अपने फैन्स के लिए एक बार फिर से Mi Super Sale का आयोजन किया है। हमेशा की तरह इस बार भी आप इस सेल में प्रीमियम सेगमेंट से लेकर एंट्री लेवल तक के कई स्मार्टफोन पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। 22 फरवरी से शुरु हुई ये सेल 29 फरवरी तक चलेगी। सेल में Redmi Note 7 Pro के अलावा Redmi 8A और Redmi Go को भी बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं आज कौन-सा स्मार्टफोन बेस्ट डील में उपलब्ध है।
अगर आप एंट्री लेवल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं या किसी अपने को उपहार के तौर पर स्मार्टफोन देना चाहते हैं तो Redmi 8A एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एंट्री लेवल सेगमेंट के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। Mi Super Sale 2020 में इस स्मार्टफोन पर Rs 2,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद आप इसे Rs 6,499 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है। यह डिस्काउंट केवल ईएमआई ऑप्शन पर ही उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें: Realme 6 में मिलेगा 64MP कैमरा सलमान खान होंगे ब्रांड एंबेसडर