उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल
उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में अगले तीन दिन बादल जमकर बरसेंगे। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
विशेषकर कुमाऊं में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं आज तेज अंधड़ चलने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज मौसम में बदलाव हो सकता है।
राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।वहीं, गुरुवार से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसमें विशेषकर कुमाऊं के हिस्से शामिल हैं।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तीन दिन भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून शाम तक बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है। उसके बाद अगले कुछ दिन में मानसून के पहुंचने की संभावना है।





