पुरुषों को हमेशा महिलाओं पर अच्छे लगते हैं इस रंग के कपड़े

अगर आप अपने साथी को अपने प्रति आकर्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है और फिर भी आपको कामयाबी नहीं मिल रही तो आप अपनी ड्रेस के रंग पर जरूर ध्यान दें। जी हां, एक मनोवैज्ञानिक शोध में पाया गया है कि एक विशेष रंग विपरित लिंग को अपनी ओर आकर्षित करता है। जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी और जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक लाल रंग का मर्द और औरत पर खास प्रभाव पड़ता है। इस रंग को देखकर विपरीत लिंग के लोग एक-दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं। अध्ययन के अनुसार, महिलाएं लाल रंग में पुरुषों को कुछ खास महसूस करती हैं। जब पुरुष लाल रंग का ड्रेस पहनते हैं, तो वह विशेष रूप से विपरीत लिंग के लिए रुतबा और प्रभुत्व के संकेत भेजते हैं। ये रंग महिला के लिए पुरुष को पहले से कहीं अधिक आकर्षक बनाता है। अध्ययन को प्रमाणित करने के लिए शोधकर्ताओं ने कुछ अंडरग्रेजुएट लड़कियों को काले और सफेद कपड़े पहने पुरुषों के चित्र दिखाएं, और फिर आदमी के प्रति आकर्षण का मूल्यांकन किया। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लड़कों ने लाल रंग का ड्रेस पहना था लड़कियों ने उन्हें ज्यादा पसंद किया।  प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर एंड्रयू इलियट ने कहा कि महिलाएं लाल रंग में पुरुषों को उच्च स्थिति में देखती हैं। उन्हें लगता है ऐसे पुरुषों में पैसा कमाने की और आगे बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। अध्ययन में प्रोफेसर इलियट ने निष्कर्ष निकाला कि महिलाएं लाल रंग पहनने वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं। उन्हें लाल रंग में पुरुष अधिक शक्तिशाली और आकर्षक लगते हैं।  

Back to top button