MBBS लड़की और नाबालिग लड़के की होटल में मिली लाश

दिल्ली के द्वारका स्थित एक होटल में कपल की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों की लाशें पंखे से लटकी मिलीं. लड़का जहां 12वीं का छात्र था, वहीं लड़की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी. पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है.

MBBS लड़की और नाबालिग लड़के की होटल में मिली लाश

पुलिस के मुताबिक, कपल ने गुरुवार को दिन में करीब डेढ़ बजे द्वारका के सेक्टर-17 स्थित होटल में एंट्री की थी. होटल कर्मियोंने रूम सर्विस के लिए कई बार उनके कमरे की बेल बजाई, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्हें कुछ गलत होने की आशंका हुई. शाम 5 बजे होटल मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस ने होटल पहुंच जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर दोनों की लाशें पंखे से लटकी हुई मिलीं. पुलिस ने होटल में रूम लेते वक्त जमा किए गए दोनों के आईडी कार्ड को सीज कर दिया. मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. जांच अधिकारी ने बताया कि जनकपुरी निवासी लड़का नाबालिग था और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था.

वह घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकला था. वहीं लड़की की पहचान एमबीबीएस छात्रा के रूप में की गई है. गुरुवार को दोनों के ही घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है. पुलिस मान रही है कि पिछले काफी समय से उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

Back to top button