राम रहीम मामले पर मायावती ने कही पीएम मोदी के लिए ये बात बर्खास्त करना चाहिए खट्टर…

  • लखनऊ.बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद हरियाणा की बीजेपी सरकार ने लापरवाही की। भाजपा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के कारण भड़की हुई हिंसा में जनता को बहुत तकलीफ हुई है। ऐसे में केंद्र सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। इसमें निर्दोष लोगों की हत्या का सीधा दोष वहां की भाजपा सरकार का ही है।
    Mayawati on the Ram Rahim case

    पीएम मोदी को खट्टर को बर्खास्त करना चाहिए

    – मायावती ने कहा- ”हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और यूपी के कई जिलों में हाई अलर्ट होने के साथ जगह-जगह भारी हिंसा के बावजूद भी भाजपा सरकार पूरी तरह से चुप है।” 
    – ”क्योंकि भाजपा के मुख्यमंत्री सीधे तौर पर इस हिंसा में सहयोग कर रहे हैं। वो कानून व्यवस्था सम्भाल नहीं पा रहे हैं। बाबा डेरा सच्चा सौदा से सीएम मनोहर लाल खट्टर के रिश्ते जगजाहिर हैं।” 
    – ”ऐसे में पीएम मोदी को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए, जिससे भारी जान माल हानि को रोका जा सके।” 
    – ”इस हिंसा में 500 ट्रेनों को रोका गया। कई जिलों में कर्फ्यू लगाया गया इससे आम आदमी परेशान हो रहा है। ये सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने के लिए किया गया।” 

    ये भी पढ़ें:- अभी अभी: हुए इस बड़े खुलासे से उड़े सबके होश, राम रहीम इस गुफा में जाकर महिलाओ को…

    बीजेपी ने वोट बैंक के लिए बाबा को अपने साथ मिलाकर रखा

    – बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- ”हरियाणा बीजेपी सरकार ने वोट बैंक के लिए भ्रष्टाचारी व हिंसक बाबा को अपने साथ मिलाकर रखा था।” 
    – ”उसको हर प्रकार का संरक्षण प्रदान किया और फिर उसके आगे उसी प्रकार नतमस्तक खड़ी रही।”
    – ”ये पूरा सीन ऐसे ही है, जैसा कि 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बीजेपी एण्ड कम्पनी द्वारा किया गया था।”
    – ”वहां भी हिंदू-मुस्लिम दंगा कराकर भाजपा एंड कम्पनी के द्वारा कानून एवं संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई थी।” 
    – ”हरियाणा में हिंसा के दौरान सेना को केवल नुमाइश के तौर पर इस्तेमाल किया गया।”
     
Back to top button