मां तुलसी की ऐसे करें पूजा, जानें इसके लाभ

शास्त्रों में मां तुलसी की पूजा बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है, जो साधक देवी तुलसी की उपासना सच्ची भक्ति के साथ करते हैं, उनका जीवन खुशियों से भरा रहता है। इसलिए हर किसी को माता तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

औषधीय और आध्यात्मिक गुणों से युक्त एक पवित्र पौधे के रूप में देवी तुलसी, दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है।

तुलसी पूजा के लाभ
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। मां तुलसी जिन्हें लोग वृंदा के नाम से भी जानते हैं, वे भगवान विष्णु की बड़ी उपासक थी। ऐसा माना जाता है कि भगवान ब्रह्मा इनकी शाखाओं में और सभी हिंदू तीर्थस्थल इनकी जड़ों में निवास करते हैं। साथ ही सभी देवता इनके तने और पत्तियों में विराजमान हैं।

मां तुलसी कलयुग की प्रत्यक्ष देवी हैं, जिन्हें लोग पूजने के साथ – साथ छू भी सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, जिनके घर में तुलसी का पौधा लगा होता है उनके घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता और वास्तु दोष नहीं होता है। इसके अलावा उनके औषधीय गुण से घर बिमारियों से दूर रहता है।

तुलसी पूजन से वैवाहिक संबंध मजबूत और मधुर बने रहते हैं।
देवी तुलसी की पूजा से घर में समृद्धि और प्रचुरता बनी रहती है।
उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का वरदान मिलता है।
कार्यों में पड़ने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सभी कार्य सफल होते हैं।
आध्यात्मिक विकास और भक्ति की प्राप्ति होती है।

तुलसी पूजा विधि
सुबह उठकर स्नान करें।
जहां तुलसी का पौधा लगा हो उस स्थान को साफ करें और फूलों, रंगोलियों से सजाएं।
देवी तुलसी के साथ शालिग्राम की स्थापना भी करें।
देवी को फल और मिठाइयों का भोग लगाएं।
देसी घी का दीया सुबह और शाम जलाएं।
अंत में आरती करें।

Back to top button