हरियाणा में चलती कार में 22 साल की युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

फरीदाबाद। ड्यूटी से घर लौट रही युवती (22) को स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने शनिवार देर शाम ओल्ड फरीदाबाद, राजीव चौक पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर अगवा कर लिया। उन्होंने चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया व सीकरी में पेट्रोल पंप के पास युवती को फेंककर भाग निकले। उधर, फरीदाबाद के एसीपी (क्राइम ब्रांच) ने दुष्‍कर्म की पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा कि तीनों आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।हरियाणा में चलती कार में 22 साल की युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

युवती की शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद थाने में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व लूट का मुकदमा दर्ज किया है।सेक्टर-16 स्थित एक कार्यालय में काम करने वाली एनआइटी क्षेत्र निवासी युवती शनिवार देर शाम छुट्टी होने पर बुआ के लड़के से फोन पर बात करते हुए घर लौट रही थी। आरजी चौक पर एक स्कॉर्पियो उसके पास आकर रुकी। उसमें से उतरे तीन बदमाशों ने युवती को जबरन गाड़ी में डाला और गाड़ी भगाने लगे। इस दौरान युवती का फोन चालू था। फोन पर युवती की चीख सुनकर उसकी बुआ के लड़के ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। युवती के अनुसार, बदमाशों ने चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद युवती को सीकरी पेट्रोल पंप के पास फेंककर फरार हो गए। उनके जाने के बाद युवती ने परिजनों को फोन पर घटना के बारे में बताया। युवती के हाथ और सिर में चोट भी आई है।

हरियाणा में दुष्कर्म की दूसरी घटना के बाद पुलिस महकमा भी सक्रिय हो गया है। एसीपी (क्राइम ब्रांच) का कहना है कि 22 वर्षीय युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। तीनों आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को सीकरी पेट्रोल पंप के पास फेंककर फरार हो गए हैं। 

वहीं, एसआइटी प्रभारी एसीपी पूजा डाबला ने बताया कि चार टीमें गठित की गई हैं। सभी टीमें बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। युवती के अनुसार, बदमाशों की उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। फरीदाबाद और जींद के बाद अब हरियाणा के पिंजौर में एक 10 वर्षीय छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हैवानियत का शिकार हो गई। 

पीड़ित छात्रा के परिवार की शिकायत के आधार पर अमरावती पुलिस ने टुक्की नाम के 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले तीन दिनों के दौरान नाबालिग बेटियों के साथ की गई हैवानियत का यह चौथा मामला है। बता दें कि शनिवार रात को पहले दो आरोपियों ने 11 वर्षीय नाबालिग दलित युवती को दुष्कर्म का शिकार बनाया था। उसके बाद उस की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना पानीपत के मतलौडा गांव में हुई थी। पुलिस के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों प्रदीप कुमार (27) और सागर (22) ने पहले नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या की।

Back to top button