मारुति की नई डिजायर ने बिक्री के मामले में कायम किया ये नया रिकॉर्ड

मारुति की नई डिजायर ने बिक्री के मामले में नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। नई डिजायर इसी साल मई महिने में लॉन्च हुई थी और करीब 5 महिने में इसकी 1 लाख कारें बिक गई हैं।
भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के इतिहास में किसी भी गाड़ी का ये सबसे बड़ा सेल्स रिकॉर्ड है। नई डिजायर की कीमत 5 लाख 42 हजार से 8 लाख 31 हजार रुपए के बीच है। कंपनी का कहना है कि नई डिजाजयर के पॉपुलर होने के पीछे तीन वजह है।
इनमें पहला है इसकी सेडान कार की तरह डिजायन। दूसरा मारुति की ब्रांड वैल्यू और तीसरा बेस्ट फीचर्स जैसे ऑटो शिफ्ट गियर, स्मार्ट प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेस्ट माइलेज।





