मारुति ने भारत में लॉन्च की न्यू-जेन स्विफ्ट, कीमत महज इतनी…

कंपनी ने एक्सपो में मोस्ट अवेटेड कही जाने वाली कार नई जनरेशन मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट लॉन्च कर दी है. कंपनी ने दिल्ली में शानदार हैचबैक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए रखी है. हम पहले ही आपको इस कार की बहुत सारी जानकारी दे चुके हैं. टैप कर जानें कौन से फीचर्स बनाते हैं कार को लाजवाब?

ऑटो एक्सपो में 7 फरवरी 2018 को मारुति से अपनी पहली इलैक्ट्रिक कॉन्सेट कार शोकेस की थी और अब कंपनी ने एक्सपो में अपनी मोस्ट अवेटेड कही जाने वाली कार नई जनरेशन मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट लॉन्च कर दी है. कंपनी ने दिल्ली में इस शानदार हैचबैक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए रखी है.

भारत देश में एक ऐसा गांव, जहां हर घर में है करोड़पति

गौरतलब है कि हम पहले ही आपको इस कार की बहुत सारी जानकारी दे चुके हैं और लंबे समय से ये कार सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही है. होगी भी क्यों नहीं, मारुति ने इस सैगमेंट में ज़बरदस्त कॉम्पिटिशन के बीच इस कार को बेहतरीन लुक और शानदार फीचर्स से लैस किया है. बता दें कि लॉन्च होने से पहले ही इस कार की बुकिंग तो शुरू की ही गई थी, डीलर्स ने तबसे ही इस कार पर 6-8 हफ्ते की वेटिंग पीरियड देना भी शुरू कर दिया था.

 
Back to top button