12 मार्च 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। अपनी बातों को अच्छी तरह से रख पायेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। धन के मामले में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। प्रोफेशन में परिवर्तन कर सकते हैं।

वृषभ — पैरों में तकलीफ हो सकती है। अधिकारों का गलत उपयोग न करें। शाम के बाद व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। जॉब में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। आत्मसम्मान में कमी आयेगी। बातचीत से काम बन जायेंगे।

मिथुन — कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मन में आशंका के बादल छाये रहेंगे। किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करेंगे। सम्पत्ति के मामलों में चिन्ता रहेगी। पेट में तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।

कर्क — दिन का पूर्वार्ध समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपसी विवादों में न पड़ें। नये वस्त्रों की प्राप्ति होगी। बुरी खबर मिलने से मन दुखी होगा। मकान में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज किसी तरह के नशे से बचें।

सिंह — कार्यक्षेत्र में आपकी पूँछ-परख बढ़ेगी। महत्वपूर्ण यात्रायें हो सकती हैं। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। दूसरों के दुःख-दर्द में उनके सहयोगी बनेंगे। अपनी प्रतिभा का भरपूर लाभ उठायेंगे। परिवार में किसी उत्सव के विषय में चर्चा होगी।

कन्या — आज थोडा सम्भलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आपके विरुद्ध गलत बातें प्रचारित की जा सकती हैं। अपनी जीवनशैली में सुधार करने का प्रयास करें। अहंकार को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा न बनने दें।

तुला — आजीविका में अपेक्षित बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। दूसरों के हित के लिये तत्पर रहेंगे। मानसिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। व्यापारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। राजनीतिक लोगों से सम्पर्क मजबूत होंगे। लोग आपकी सूझबूझ की प्रशंसा करेंगे।

वृश्चिक — कार्यों में अनावश्यक विलम्ब से मन अप्रसन्न रहेगा। पड़ोसियों और सहकर्मियों से भिड़ने से बचें। गैर जरूरी खर्चें सामने आ सकते हैं। बायीं आंख में दर्द की तकलीफ हो सकती है। अपेक्षित आय की प्राप्ति नहीं होगी।

धनु — जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे और उन्हें महत्व देंगे। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान रखेंगे। शीघ्र परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सुख और आय में बढ़ोत्तरी होगी।

मकर — कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। अपनी मान-प्रतिष्ठा को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। यात्राओं का आज लाभ मिलेगा। सामजिक संस्थाओं से सम्मान मिलेगा।

कुम्भ — रिसर्च और तकनीक से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है। मन में किसी के प्रति पूर्वाग्रह न पालें। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। बच्चों के व्यवहार से निराशा हो सकती है। अपने रहन-सहन और जीवनशैली में बदलाव न करें।

मीन — आज उधार देने से बचें। घर की साज-सज्जा में पैसे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। वाहन में कुछ खराबी सकती है। सहकर्मियों का व्यवहार निराशाजनक रहेगा। करियर को लेकर मन में चिन्ता रहेगी।

Back to top button