Manikarnika Teaser: फिरंगियों को धूल चटाने फिर से आई झांसी की रानी

Manikarnika Teaser: Rubbing the Firangis Rani came to Jhansi Rani again

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की आने वाली फिल्म “मणिकर्ण‍िका: द क्वीन ऑफ झांसी” का टीजर हाल ही में र‍िलीज हो गया है. इसे गांधी जयंती के खास मौके पर र‍िलीज किया गया. यह फिल्म 2019 में 25 जनवरी को सिनेमाघरों में र‍िलीज होगी.

टीजर में कंगना रनौत का जबरदस्त एक्शन पॉवर लुक देखने को मिल रहा है. दो मिनट के इस टीजर की शुरुआत में अमिताभ बच्चन की  आवाज से होती है. वो कहते हैं कि, “भारत वर्ष, महान सभ्यता जहां मिट्टी भी सोना थी. द‍िलों के दरवाजे हर मेहमान के लिए खुले थे. एक द‍िन इन्हीं दरवाजों से घुस आए कुछ क्रूर शैतानी इरादे. तब इस मिट्टी के गर्भ से उठ खड़ी हुई मणिकर्ण‍िका. टीजर में कंगना  रानी झांसी के किरदार में एक्शन से लेकर शानदार घुड़सवारी करते हुए, युद्ध के मैदान में अंग्रेजों को धूल चटाती नजर आ रही हैं.”
बता दें कि कंगना ने अपने किरदार को रि‍यल दि‍खाने के लिए काफी मेहनत की है. टीजर से पहले कंगना के कई लुक शेयर किए गए थे.
“मणिकर्णिका” का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर कृष जगारला ने किया है. ख़बरों के मुताबिक कंगना ने 45 दिन के शेड्यूल में बहुत बड़ा हिस्सा निर्देशित किया है और ऐसा वह इस सब्जेक्ट के प्रति उनके लगाव और प्रेम के चलते कर पाईं. जब स्टूडियो ने उनसे पूछा कि क्या इसका क्रेडिट लेना चाहेंगी तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया है.

Back to top button