आम का फल ही नहीं, इसकी गुठली भी है फायदेमंद

गर्मियां शुरू होते ही लोग आम खाना शुरू कर देते हैं। इसे फलों का राजा माना जाता है। यह स्वाद में रसीला बहुत लाजवाब फल है। इसे देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। आम का फल ही नहीं इसकी गुठली भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आयुर्वेद इलाज में इसकी गुठली बहुत काम की चीज है। इससे कई हेल्थ सबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आम की गुठली को घरेलू उपायों में भी इस्तेमान कर सकते हैं। आज हम आपको यह बताएंगे, कि आप इसे किस-किस बीमारी में और कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. बार-बार दस्त होने पर

PunjabKesari
दस्त की समस्या होने पर आम की गुठली बहुत काम की चीज है। इसे प्रयोग में लाने के लिए आम की गुठली, बील गिरी और मिश्री की समान मात्रा लेकर पीस लें। दिन में इसके दो-दो चम्मच तीन बार खाएं। आपको इस समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाएगा। अगर आपको दस्त में खून आ रहा हो तो आम की गुठली को पीस कर छाछ में मिलाकर पीएं।

2. दांत रखें स्वस्थ
दांतो के लिए इसकी मंजन बनाने के लिए आम की गुठली को पीस कर पाउडर बना लें। फिर आम के पत्तों को सुखा कर जलाएं और पीस लें। फिर इसे गुठली के पाउडर में मिला कर छलनी से छान लें। हर रोज इससे मंजन करने से दांत सफेद और मजबूत होते हैं। इससे दांतों की समस्याएं जैसे दांत का हिलना, दर्द होना और मसूड़ों से खून निकलना आदि से निजात मिलती है।

3. कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम करें
आम की गुठली खराब कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को कम करता है जिससे ब्‍लड शुगर की समस्या से राहत मिलती है।

4. बालों की समस्या से पाएं छुटकारा

PunjabKesari
आम की गुठली का तेल सफेद बालों और गंजापन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए 10 से 12 आम की गुठली की गिरी लेकर उसे अच्छी तरह से सूखा लें। फिर इसे पीस कर कपड़े की मदद से छान लें और फिर इसे नारियल के तेल में अच्छी तरह से पकाएं। अब इस तेल को रोजाना सिर पर लगाएं।

5. हार्ट प्रॉब्लम से मिलें राहत
बी.पी. हाई होने पर आम की गुठली का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

6. पीरियड्स में ज्यादा ब्‍लीडिंग से रोके
जिन लड़कियों को पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्‍लीडिंग हो उनके लिए आम की गुठली का प्रयोग बहुत कारगार उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दही में गुठली का चूर्ण और नमक मिला कर खाएं।

Back to top button