मामा के साथ गई थी भांजी, रात को दर्द हुआ तो माँ को बताई रूह कंपा देने वाली सच्चाई

आज एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसके बारे में जान कर आपकी भी रूह कांपने लगेगी. जी हां सबसे पहले तो हम आपको बता दे कि ये मामला छत्तीसगढ़ का है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यहाँ एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी ही मुँह बोली भांजी के साथ ऐसा दुष्कर्म किया है, कि इस पर इंसानियत को भी शर्म आ जाएगी. बता दे कि इस घटना का खुलासा घटना के करीब दो दिन बाद हुआ. जिसके चलते पुलिस ने आरोपी ही हिरासत में ले लिया.
गौरतलब है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. यहाँ से उसे सीधा जेल भेज दिया गया. अगर पुलिस की माने तो यह घटना बीते रविवार की शाम की है. दरअसल आरोपी कांस्टेबल देव कुमार पटेल का अक्सर पीड़ित परिवार के घर आना जाना लगा रहता था. ऐसे में घर के सब लोग उस पर काफी भरोसा करते थे. इसके इलावा वह घर में रहने वाली पंद्रह साल की बेटी को भी अपनी भांजी मानता था. बरहलाल एक दिन लड़की का सेंडल टूट गया और ऐसे में उसके मुँह बोले मामा ने कहा कि चलो मैं इसको ठीक करवा देता हूँ. जिसके चलते वो अपनी मुँह बोली भांजी को देर शाम के बाद बाइक पर बैठा कर मोची के पास ले गया. हालांकि घर लौटते समय काफी अन्धेरा हो गया और ऐसे में आरोपी के मन में भी पाप जाग गया.

तब वो अँधेरे का फायदा उठाते हुए लड़की को तहसील न्यायालय के पीछे स्थित बंदीगृह की तरफ ले गया. यहाँ उसने लड़की को न केवल डराया और धमकाया बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी कर दिया. इसके बाद उसने लड़की को धमकी दी कि इस बारे में वह किसी को न बताएं और फिर दोनों घर की तरफ चले गए. मगर रात को पीड़िता यानि लड़की दर्द से कराहने लगी और चीखने लगी. ऐसे में जब उसकी माँ ने उससे पूछताछ की तो उसने अपनी माँ को पूरी घटना की जानकारी दे दी. वही जब लड़की की माँ ने इस बारे में लड़की के भाई और पिता को बताया, तो वो दोनों सुबह होते ही दस बजे थाने पहुँच गए और फिर आरोपी कांस्टेबल देव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया.
फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है. ऐसे में हम तो यही उम्मीद करते है कि इस मासूम लड़की को न्याय जरूर मिले.





