बिना पार्लर जाए ऐसे बनाएं नाखूनों को खूबसूरत, अपनाएं ये प्राकृतिक नुस्खा

खूबसूरत और लंबे नाखून सबको अच्छे लगते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि नाखूनों की खूबसूरती के पीछे क्या राज छुपा है? अगर आप ये सोच रही हैं कि खूबसूरत नाखून सैलून में महंगे मैनीक्योर से हासिल होते हैं तो आपकी सोच कुछ हद तक ठीक है, लेकिन अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं जो वक्त की कमी और आर्थिक स्थिति को देखते हुए नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए सैलून में नहीं जाती। जिन महिलाओं के पास सैलून में जाने का वक्त नहीं है वो घर में भी अपने नाखूनों को खूबसूरत बना सकती है। कुछ महिलाओं के नाखून बढ़ने से पहले ही क्रेक हो जाते हैं ऐसी महिलाएं अपने कमजोर नाखूनों की देखभाल घर में मौजूद घरेलू उपचारों से कर सकती हैं। यहां हम स्वस्थ नाखून पाने के लिए 4 प्राकृतिक तरीकों के बारे में आपको बता रहे हैं जानिए कैसे आपके नाखून हेल्दी और खूबसूरत बनेंगे….

जैतून का तेल- जैतून के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो नाखूनों को गहराई से पोषण देने के साथ ही चमकदार भी बनाए रखता है। आप सबसे पहले अपने नाखूनों को अच्छी तरह से साफ करें और जैतून के तेल को एक छोटी कटोरी गर्म करे। अपनी उंगलियों को इसमें डुबोएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद आप उंगलियों को एक साफ तौलिया से पोंछ लें। आप इस क्रिया को हर दिन कर सकती हैं।
लहसुन- लहसुन कमजोर नाखूनों को मजबूत बनाता है। आप लहसुन को दो हिस्सों में काटकर नाखूनों के अंदरूनी भाग पर रगड़कर लगा सकती हैं। आप एक लहसुन की कली भी काट सकते हैं और उसमें से रस निकाल कर नाखूनों पर लगा सकते हैं, लहसुन का इस्तेमाल नाखूनों को मजबूत करने के लिए किया जाता है। इससे आपके नाखून बढ़े होने से पहले ही नहीं टूटेंगे।

नींबू का रस- नींबू आपके नाखूनों को साफ करने और नाखूनों से धब्बे छुटाने में मदद करता है। बस आपको एक छोटी कटोरी पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना है, और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस डालना है। अपने नाखूनों को 10 मिनट के लिए इस मिक्सचर में डालें और फिर धीरे से ब्रश से रगड़ें। कुछ देर बाद आप इसे धोलें। आप इस तरह नाखूनों की सफाई अपनी सुविधा के हिसाब से हर रोज या सप्ताह में तीन से चार बार कर सकती हैं।
गुलाब जल- गुलाब जल एंटीसेप्टिक, जीवाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। गुलाब जल कमजोर और अस्वस्थ नाखूनों पर अद्भुत तरीके से काम करता है। यह नाखूनों के अंदरूनी भाग को साफ करता है और इसे हर समय पोषण और नमी युक्त रखता है। आप अपने हाथों को साफ करने के बाद नियमित रूप से इसका उपयोग करें। आपके नाखून गुलाबी, खूबसूरत और मजबूत बनेंगे।

Back to top button