चटपटे अचारी फ्लेवर के साथ बनाएं आलू-प्याज पराठा

आलू-प्याज के गर्मा-गर्म पराठे किसे पसंद नहीं होते! इन पराठों का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें चटपटा अचारी फ्लेवर भी एड कर सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे बनाएं अचारी आलू-प्याज पराठा- 

सामग्री : 
2 कप गेंहू का आटा 
उबले आलू
2 प्याज 
टेबलस्पून अचार का मसाला 
1/2 टीस्पून गरम मसाला
टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
एक चुटकी हींग
2 टेबलस्पून हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
बटर जरूरत के अनुसार                
                                                         
विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें। एक बर्तन में आलू, प्याज, अचार का मसाला, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर स्टफिंग तैयार करें। अब आटे की लोइयां तोड़ लें। एक लोई लेकर सूखा आटा लगाएं और पूरी जितना बेल लें। स्टफिंग का एक चम्मच रखकर लोई को पैक कर दें। कवर की हुई पूरी सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें। मीडियम आंच पर तवे पर हल्का बटर लगाकर चिकना कर लें। इस पर पराठा रखकर करारा होने तक सेंक लें। इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें। तैयार है अचारी आलू प्याज के पराठे। इसे दही या चटनी के साथ सर्व करें।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button