ठंड के मौसम में मसालेदार एग करी बनाए, यहां सीखें बनाने का आसान तरीका

अंडा लोग कई तरह से खाते हैं। कुछ लोगों को उबला अंडा पसंद होता है, कुछ ऑमलेट खाते हैं, कुछ भुर्जी तो कुछ अंडा करी खाना पसंद करते हैं। अंडा प्रोटीन से भरपूर है। टेस्ट में भी लाजवाब होता है। सर्दी के मौसम में सस्ता न्यूट्रीशनल फूड भी। अगर आप एग करी खाने के शौकीन हैं तो यहां बताई गई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह सिंपल रेसिपी है साथ ही टेस्टी भी।

सामग्री

अंडे
प्याज बारीक कटा हुआ
टमाटर बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हरी मिर्च-कटी
हरा धनिया
घी
दही
जीरा
गरम मसाला या चिकन मसाला
लाल मिर्च- पिसी
हल्दी
पिसा धनिया
नमक
हरी इलायची
बड़ी इलायची
तेज पत्ता

विधि

सबसे पहले अंडे उबालकर छील लें। अब अंडों को घी में तल लें। फ्राइंग पैन में थोड़ा सा तेल लें। इसे गरम होने दें। तेल जब गरम हो जाए तो इसमें घी डालें। अब इसमें जीरा चटकाएं, तेज पत्ता डालें और बड़ी इलायची डाल लें। इसके बाद कटा प्याज डालकर तलें। प्याज का रंग बदलने लगे तो अदरक-लहलुन का पेस्ट डालें। इसके बाद हरी मिर्च डाल दें। अब मसाला भुनने लगे तो कटा टमाटर डाल लें। टमाटर सॉफ्ट हो जाए तो हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला डालकर मसाले भूनें। मसाले भुन जाएं तो थोड़ा सा फ्रेश दही डाल दें। ध्यान रहे कि दही खट्टा न हो। अब इसमें बहुत थोड़ी सी चीनी डाल दें ताकि टेस्ट बैलेंस हो जाए। सारे मसाले अच्छी तरह भूनें। जब मसाले तेल छोड़ दें तो इसमें पानी डालकर ग्रेवी बना लें। धीमी आंच पर ग्रेवी उबलने दें। ग्रेवी में उबाल आने लगे तो तले हुए अंडे में चीरा लगाकर इसमें डालें। 5 मिनट गैस पर रखें। अब हरी इलायची पीसकर डाल दें। 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें और हरा धनिया डालकर ढंक दें। आपकी अंडा करी तैयार है। आप चाहें तो अंडों को टुकड़ों में काटकर भी डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button