मायके आई लड़की अचानक हुई गायब, रेलवे ट्रैक पर प्रेमी के साथ यूं मिली लाश

मुरैना/धौलपुर. राजस्थान के सलमपुर से भागकर आए प्रेमी युगल ने मुरैना में आकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर आसन नदी के किनारे पड़े मिले। प्रेमी युगल सोमवार की दोपहर अपने गांव से बाइक पर सवार होकर भागा था। पीएम के बाद परिजन दोनों शवों को ले गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसन नदी के किनारे रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर ने मंगलवार सुबह सिविल लाइन पुलिस को दी। मायके आई लड़की अचानक हुई गायब, रेलवे ट्रैक पर प्रेमी के साथ यूं मिली लाश

लाश के पास मिला ये सामान…

– पुलिस ने मौका-मुआयना किया तो युवक की शिनाख्त शिवकुमार पुत्र बृजराज सिंह परमार (22) के रूप में हुई। वहीं युवती की पहचान सुमन जाटव (20) के रूप में की गई। यह दोनों ही बसेड़ी के सलमपुर गांव के रहने वाले थे। – युवक-युवती की मौत की सूचना उनके परिजन को दी गई तो वह मौके पर पहुंच गए।
– पूछताछ में पता चला कि सुमन शिवकुमार सोमवार की दोपहर 2 बजे गांव से गायब हो गए थे और मंगलवार सुबह इनके शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। लेकिन वह बाइक घटनास्थल पर नजर नहीं आई जिस बाइक आरजे 11 जीएच 1162 से यह प्रेमी युगल भागकर आया था। शव के पास से आधारकार्ड, मोबाइल, फोटो एक लव लेटर मिला है।

फरवरी में होना था शिवकुमार का विवाह

– मृतक शिवकुमार परमार का संबंध भी अहिल्या गांव में तय हो चुका है। शिवकुमार के मौसेरे भाई रामकुमार ने बताया कि फरवरी में शिवकुमार का विवाह होना था और संबंध तय होते समय उसने कोई आपत्ति भी नहीं जताई थी। उसकी मर्जी से ही संबंध तय हुआ था और इस तरह के किसी भी अफेयर की जानकारी परिवार के लोगों को अभी तक नहीं थी।

– सोमवार दोपहर वह अपने पिता बृजराज को बाइक पर बिठाकर डॉक्टर के यहां ले गया और पिताजी को डॉक्टर के पास छोड़कर यह कहकर निकला कि अभी आता हूं। लेकिन उसके बाद वह नहीं लौटा। रामकुमार ने बताया कि शिवकुमार घर में इकलौता बेटा था।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, धनतेरस से पहले इतना सस्ता किया सोना! दुकानों पर टूट पड़े लोग

10 दिन पहले ससुराल से आई थी सुमन

– मृतका सुमन पुत्री रघुवीर सिंह जाटव का विवाह चितोरा गांव के युवक से एक साल पहले हुआ था। वह दस दिन पहले ही अपनी ससुराल से सलमपुर स्थित अपने मायके आई थी।
– सुमन के भाई ऊदल सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर अचानक वह घर से गायब हो गई। काफी ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह उसका शव पड़े होने की सूचना हमें मिली है।
– भाई के मुताबिक, सुमन कोई सामान लेकर भी नहीं आई थी और जो कपड़े वह कल सुबह पहनी थी उन्हीं कपड़ों में घर से निकल गई थी।
Back to top button