महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 14 प्रत्याशियों का किया एलान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार की रात 14 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। पार्ट ने दो सीटों पर उम्मीदवारों को बदला है।

अंधेरी पश्चिम से उम्मीदवार सचिन सावंत की जगह अशोक जाधव को टिकट दिया गया है। वहीं औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मधुकर किशनराव देशमुख की जगह लाहू एच. शेवाले को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। कांग्रेस शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) के साथ चुनाव मैदान में हैं।

चंद्रपुर से प्रवीण को टिकट

अमलनेर से अनिल नाथू शिंदे, उमरेड (एससी) से संजय नारायणराव मेश्राम, अरमोरी (एसटी) से रामदास मसराम, चंद्रपुर (एससी) से प्रवीण नानाजी पडवेकर, बल्लारपुर से संतोष सिंह चंदन सिंह रावत, वरोरा से प्रवीण सुरेश काकड़े को उम्मीदवार बनाया गया है। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य में मतदान 20 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

महाविकास अघाड़ी में सीटों पर बनी सहमति

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी की तीन बड़ी पार्टी शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) को 85-85 सीटें आवंटित की गई हैं। बाकी 23 सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को उतारा जाएगा। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने खुद कहा कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

पिछले दो चुनावों का हाल

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। 2014 में भाजपा ने 122 सीटों पर अपना झंडा लहराया था। शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थीं।

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

 विधानसभा क्षेत्रप्रत्याशी का नाम
अमलनेरडॉ. अनिल नाथू शिंदे
उमरेड (एससी)संजय नारायणराव मेश्राम
अरमोरी (एसटी)रामदास मसराम
चंद्रपुर (एससी)प्रवीण नानाजी पडवेकर
बल्लारपुरसंतोष सिंह चंदन सिंह रावत
वरोराप्रवीण सुरेश काकड़े
नांदेड़ उत्तरअब्दुल सत्तार अब्दुल गफूर
औरंगाबाद पूर्वलाहू एच. शेवाले
नालासोपारासंदीप पांडे
अंधेरी पश्चिमअशोक जाधव
शिवाजीनगरदत्तात्रेय बहिरत
पुणे छावनी (एससी)रमेश आनंदराव भागवे
सोलापुर दक्षिणदिलीप ब्रह्मदेव माने
पंढरपुरभागीरथ भालके
Back to top button