मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम mppsc.mp.gov.in पर घोषित

मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके जांच सकते हैं। मुख्य परीक्षा 2021 पार्ट A में कुल 794 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए हैं। क्वालीफाई अभ्यर्थी भर्ती की की अगली प्रॉसेस में भाग ले सकेंगे।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार एमपीपीएससी मेंस एग्जाम में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को बता दें कि रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में दर्ज है वे भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
इन स्टेप्स से चेक करें परिणाम
एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर व्हाट्स न्यू सेक्शन में ‘Written Exam Result – State Service Main Exam 2021 Dated 25/11/2023’ लिंक एक्टिवेट है इस पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
इसके बाद आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 17 जुलाई 2023 से 22 जुलाई 2023 तक संपन्न करवाया गया था। यह भर्ती कुल 290 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है।
794 अभ्यर्थी हुए इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई
रिजल्ट जारी होने के साथ ही साक्षात्कार के लिए कुल 794 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में मौजूद हैं। मुख्य परीक्षा पार्ट A में कुल रिक्त पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। भर्ती की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।





