लंदन में बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा समोसा

लंदन में बना एक समोसा सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि ये दुनिया का सबसे बड़ा समोसा है। लंदन में बना ये समोसा 153 किलो वजनी है।
पूर्वी लंदन की एक मस्जिद में ये समोसा बनाया गया है। इसे मुस्लिम समाज की सामुदायिक सेवा से जुड़े एक संगठन ने तैयार किया। इसे बनाने में 15 घंटे का समय लगा और एक बड़े टैंक में तला गया। बाद में इसे बेघर लोगों के बीच वितरित कर दिया गया।
इसे भी पढ़े: भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने के लिए अमेरिका ने की वार्ता की अपील
समोसे को बनाने के दौरान मस्जिद में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के कर्मचारी भी मौजूद रहे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अधिकारियों के मुताबिक इस समोसे को बनाने में सारे नियमों का पालन किया गया। समोसे का स्वाद चखने के बाद गिनीज बुक की टीम ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा समोसा होने का खिताब दिया। इससे पहले, इंग्लैंड में ही साल 2012 में ब्रैडफोर्ड कॉलेज में 110.8 किलो का समोसा तैयार हुआ था।





