लुधियाना नगर निगम चुनाव: 95 में से 62 कांग्रेस के नाम

लुधियाना नगर निगम के सभी 95 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 62 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा, 11 पर शिरोमणि अकाली दल, 7 पर लिप, 4 पर आजाद व 1 पर आप प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। लुधियाना में 24 फरवरी को मतदान हुआ था। लुधियाना नगर निगम में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

मतगणना सात केंद्रों पर चली। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गवर्नमेंट कालेज फॉर ग‌र्ल्स में काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने को लेकर अकाली नेता एवं उम्मीदवार चौ. यशपाल की पुलिस से बहसबाजी हुई। यशपाल मतगणना केंद्र के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन भीतर एक ही व्यक्ति को जाने की अनुमति थी। जिसके कारण पुलिस व यशपाल में जमकर बहस हुई। पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

इन अधिकारियों की देखरेख में यहां हुई मतगणना – 

1. नवराज सिंह बराड़, एस्टेट ऑफिसर ग्लाडा

मतगणना स्थल : कुंदन विद्या मंदिर स्कूल सिविल लाइन लुधियाना।

काउंटिंग: वार्ड 2 से 7, 9 से 13 की।

2. अमरजीत सिंह बैंस, एसडीएम ईस्ट

लेप लगाने के लिए शवगृह से ले जाया गया श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

 

मतगणना स्थल : मालवा खालसा ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल।

काउंटिंग: वार्ड 14 से 19, 21, 23, 24, 25, 26

3. अमित बैंबी, एसडीएम, समराला

मतगणना स्थल: खालसा कालेज फॉर वुमेन घुमारमंडी।

काउंटिंग: वार्ड 22, 27 से 35, 40 35 से 40

4. दमनजीत सिंह मान, एसडीएम वेस्ट

मतगणना स्थल : गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज, ऋषिनगर

काउंटिंग: वार्ड 36 से 39, 41, 42, 46 से 50

5. गुरमिंदर सिंह, तहसीलदार, खन्ना

मतगणना स्थल : गवर्नमेंट कॉलेज फॉर ग‌र्ल्स भारत नगर चौक

काउंटिंग: वार्ड 8, 20, 51 से 58 व 63

6. जोगिंदर सिंह, तहसीलदार, जगराओं

मतगणना स्थल: आर्य कॉलेज ऑडिटोरियम

काउंटिंग : वार्ड 1, 59, 62, 64 85 से 88

7. लवजीत कलसी, आरटीए, सेक्रेटरी

मतगणना स्थल: एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर ब्वॉयज।

काउंटिंग: वार्ड 79, 83, 84, 89 से 95

8. जगसीर सिंह, तहसीलदार ईस्ट

मतगणना स्थल: एमजीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज 2 दुगरी।

काउंटिंग: वार्ड 43 से 45 65 से 71

9. स्वाति टिवाना, एसडीएम, पायल मतगणना

स्थल: गुरुनानक पब्लिक स्कूल, सराभा नगर

काउंटिंग: वार्ड 72 से 78 80 से 82

Back to top button