लखनऊ में धीरे-धीरे कम हो रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप, लेकिन मौत के आकड़े…

कोरोना वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। मरीजों की संख्या घटकर 1200 के नीचे आ गई है। मंगलवार को 1154 लोग वायरस की चपेट में आए। डॉक्टरों का कहना है कि अब मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। पर, अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं कोरोना को हराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमितों से करीब तीन गुना ज्यादा मरीज वायरस से जंग जीतने में कामयाब हुए। 3229 मरीजों ने वायरस को हराया है। करीब 32 दिन बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 19842 हुई है। 

सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक मरीजों की संख्या घटने का यह मतलब नहीं है कि लापरवाही की जाए। कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करें। वहीं बारी आने पर टीका जरूर लगाएं। इससे हमें कोरोना से बचाव का दोहरा सुरक्षा कवच मिलेगा। हमारा पहला सुरक्षा कवच मास्क है। टीका लगवाने के बाद मास्क जरूर लगाएं।

मौत के आंकड़े डरा रहे
कोरोना से मरने वालों के आंकड़ों में कमी नहीं आ रही है। बीते चौबीस घंटे में 23 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इससे डॉक्टरों की चिंता बरकरार है। गुडम्बा स्थित इरम यूनानी मेडिकल कॉलेज के संस्थापक और इरम एजुकेशनल सोसाइटी के मैनेजर डॉ. सैयद रज्मी युनूस (46) का बीमारी के दौरान एक अस्पताल में देहांत हो गया। वह कोरोना संक्रमण से ग्रसित थे। उन्हें 15 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि एक से डेढ़ हफ्ते बाद मरीजों की मौत के आंकड़ों में कमी आने की उम्मीद है।36 दिन बाद 1200से कम केस: लखनऊ में इससे पहले 6 अप्रैल को 1200 से कम केस दर्ज हुए थे। उस दिन लखनऊ में 1188 नए मामले मिले थे। 

मंगलवार कोरोना अपडेट
कुल मामले 228625
मौत 2137
स्वस्थ्य  207799
उपचाराधीन 19842

तारीख      मृतक        मरीज               जांचें
09 मई     26           1436             22321
10 मई     26           1274             21050
11 मई     23            1154            20013

Back to top button