46 रुपये तक सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, अब इस रेट पर मिलेगा…

एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों इस महीने 45.50 रुपये कटौती की है। यह कटौती केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर में की गई है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Prices of Indane in Metros (Rs./19 kg cylinder)

शहर1 मई का भाव1 अप्रैल का भावअंतर
दिल्ली1595.51641-45.5
मुंबई15451590.5-45.5
कोलकाता1667.51713-45.5
चेन्नई1725.51771.5-46

नए रेट एक मई से लागू हो गए हैं। बता दें पिछले महिने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपये है।  मौजूदा समय में दिल्ली में LPG सिलेंडर के दाम 809 रुपये हैं। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया। 

घरेलू एलपीजी सिलेंडर का 1 मई का रेट

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
मई 1, 2021809835.5809825
अप्रैल 1, 2021809835.5809825
मार्च 1 , 2021819845.5819835
फरवरी 25 , 2021794820.5794810
फरवरी 15 , 2021769795.5769785
फरवरी 4 , 2021719745.5719735
जनवरी 1 , 2021694720.5694710
दिसंबर 15 , 2020694720.5694710
दिसंबर 02 , 2020644670.5644660
नवंबर 01 , 2020594620.5594610
अक्टूबर 01 , 2020594620.5594610

Back to top button