LPG-CNG-Petrol-diesel आज से हुए और मंहगे,1 अक्टूबर से रसोई गैस की ये होगी कीमत

नई दिल्ली।। एक बार फिर आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2.89 रुपये बढ़कर 502.4 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्टूबर में 59 रुपये महंगा हो गया है।

इंडियन ऑयल द्वारा दिये गये एक बयान में कहा गया है कि सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी प्रमुख तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के चलते की गई है।

कंपनी ने बताया कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पर वास्तिवक प्रभाव मात्र 2.89 रुपये प्रति सिलेंडर पड़ेगा। इसकी प्रमुख वजह उस पर जीएसटी का लगना है।

अक्टूबर माह में ग्राहकों के खाते में 376.60 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी जमा की जायेगी जो सितंबर 2018 में 320.49 रुपये थी।
CNG की कीमतों में भी वृद्धि
CNG की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में 1.70 रुपये प्रति किलो सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे दिल्ली में 1 अक्टूबर से कीमत 44.30 रुपये प्रति किलो हो जायेगी। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में 1.95 रुपये प्रति किलो पर इजाफा किया गया है, जिससे यहां एक किलो CNG के दाम 51.25 रुपये हो जायेंगे।
पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े
वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला रविवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 9 पैसे प्रति लीटर उछला तो डीजल ने 16 पैसे प्रति लीटर की छलांग लगाई।

Back to top button