बेंगलुरु: मेट्रो को हुआ 35 लाख का नुकसान, लोग उड़ा ले गए 1.74 लाख टोकन

बेंगलुरु में मेट्रो सुविधा शुरू होने के बाद जहां लोगों को फायदा हुआ है वहीं मेट्रो को बड़ा फटका लगा है। यहां 2011 में मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद इसमें यात्रा करने वाले 1.74 लाख टोकन ले जा चुके हैं। इसके चलते बेंगलुरु मेट्रो को 35 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। इस बात का खुलासा एक आरटीआई के जवाब में हुआ है।
बगैर सरकारी मदद के ग्रामीणों ने बनाया पुल, लोगों ने अपने बाहुबल पर भरोसा जताया और बना लिया अपनी उम्मीदों का पुल
दरअसल, नियम यह है कि अगर किसी यात्री से टोकन खो जाता है तो उसे जुर्माना देना पड़ता है लेकिन बेंगलुरु में यात्री यह टोकन किसी तरह अरने धर ले गए। इस तरह मेट्रो के 1.74 लाख टोकन गायब हो गए। इसके जुर्माने के तौर पर मेट्रो को सिर्फ 8.82 लाख रुपए ही मिले। वहीं मेट्रो को 1.67 लाख टोकन के पैसे नहीं मिले।