शिवपुराण में भगवान शिव ने खुद बताया हैं अगर शरीर में होने लगे ये बदलाव, तो समज जाईये 6 महीने हो जाएगी आपकी मौत

भगवान शिव को महाकाल या फिर काल का देवता भी कहा जाता है। भगवान शिव से संबंधित हिंदूओं में कई धर्मग्रंथ प्रचलित हैं, लेकिन शिवपुराण को सबसे अधिक प्रामाणिक माना जाता है।

इस ग्रंथ में भगवान शिव ने मां पार्वती को इंसान की मौत के संबंध में कुछ ऐसे संकेत बताए हैं, जो काफी कम लोग जानते हैं। इन संकेतों को समझकर यह जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति की मौत कितने समय में हो सकती है। आज हम आपको उन्हीं संकेतों को बारे में बता रहे हैं। शिवपुराण के अनुसार यदि अचानक किसी व्यक्ति की शरीर पीला या सफेद पड़ जाए या उसके शरीर पर लाल निशान दिखाई दें तो उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर हो सकती है।

अपने घर आ रहे हैं शुक्र, इस राशियों की चमक सकती हैं किस्मत

 

इसके अलावा जिस मनुष्य का मुंह, कान, आंख और जीभ ठीक से काम न करे, उसके जीवन के 6 महीने ही बचे हो सकते हैं। शिवपुराण में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति का मुंह और गला बार-बार सूखने लगे तो उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर संभव है। इसी तरह जब किसी का बायां हाथ लगातार फड़कता रहे, तालू सुख जाए तो उसकी मृत्यु एक महीने के अंदर हो सकती है।

 

शिवपुराण में भगवान शिव के कहे अनुसार, जिस व्यक्ति को चंद्रमा व सूर्य के आस-पास काला या लाल घेरा दिखाई देने लगे, उसकी मृत्यु 15 दिन के अंदर हो सकती है। ऐसे ही जिसे चंद्रमा और तारे ठीक से न दिखाई दें या काले दिखाई दें, उसकी मृत्यु एक महीने में हो सकती है। इसके अलावा जिस व्यक्ति को अचानक नीली मक्खियां घेर लें, हो सकता है उसकी आयु लगभग 1 महीना ही बची हो।

 

शिवपुराण के अनुसार, जिस मनुष्य के सिर पर गिद्ध, कौआ या कबूतर आकर बैठ जाए, उसकी मृत्यु 1 महीने के अंदर हो सकती है। इसके अलावा जब किसी व्यक्ति को पानी, तेल, घी और दर्पण में अपनी परछाई दिखाई न दे तो उसकी आयु 6 माह ही शेष हो सकती है। वहीं जब किसी व्यक्ति को अपनी परछाई बिना सिर के दिखाई दे तो उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button