भारतीय क्रिकेट के लिए GOD गिफ्टेड है युवराज सिंह!

टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने युवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा है कि वो भारतीय क्रिकेट के लिए ‘गॉड गिफ्ट’ हैं। मगर 2019 विश्व कप में उनका खेलना फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर करता है।
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिये बाहर किये जाने के बाद युवराज को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। पाटिल ने हालांकि उनकी वापसी की उम्मीद जताई है।
टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, जड़ दिया दोहरा शतक
पाटिल ने कहा, ‘मैं उसका जबर्दस्त प्रशंसक था और हमेशा रहूंगा लेकिन उसे रन बनाने होंगे और अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।’ श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कई रिकॉर्ड बनाये और पाटिल ने उन्हें खास खिलाड़ी बताया।
पाटिल ने 2019 विश्व कप में युवराज को टीम में शामिल किए जाने की संभावनाओं को लेकर कहा, ‘मैं अब चयनकर्ता नहीं हूं। 2 साल काफी लंबा समय होता है और जिस तरह से खिलाड़ी आजकल चोटिल हो रहे हैं उससे देखकर लगता है कि हर खिलाड़ी पर अब काफी ज्यादा दबाव रहता है।’ संदीप पाटिल साल 2012 से लेकर 2016 तक भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के चेयरमैन रहे हैं।





